रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में दो शासकीय
विश्वविद्यालयों में कथित रूप से संघ की पृष्ठभूमि के कुलपतियों की कल हुई
नियुक्ति को लेकर राजभवन एवं राज्य सरकार में टकराव की स्थिति निर्मित होती दिख
रही है। इन नियुक्तियों पर सरकार की ओर से असहमति जताते हुए नाराजगी जताई गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने कल रात यहां वरिष्ठ संपादकों से बजट पर अनौपचारिक चर्चा के दौरान इस बारे
में पूछे जाने पर कहा कि..संघ की पृष्ठभूमि के कुलपतियों की नियुक्ति की जानकारी
उन्हे आदेश जारी होने के बाद पता चली।राजभवन ने राज्य सरकार की संस्तुति की अनदेखी
की। राज्यपाल ने अपना काम कर दिया है,राज्य सरकार अपना काम करेंगी..। (वार्ता)
Previous Articleपुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान घायल
Next Article हिरासत में मौत के मामलों की सदन की समिति करेंगी जांच


