मुंबई, (media saheb.com) छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री निया शर्मा का म्यूजिक वीडियो अलबम तुम बेवफा हो दो करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
छोटे पर्दे के हिट टीवी सीरियल नागिन,इश्क में मरजवा में लीड रोल निभाने वाले अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा म्यूजिक वीडियो अलबम तुम बेवफा 20 मई को रिलीज हुआ था।तुम वेवफा हो को पायल देव और स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है।राज जयसवाल निर्मित अलबम के संगीतकार पायल देव है जबकि गीतकार कुणाल वर्मा ,वीडियो निर्देशक नवजीत बुट्टर है। यह वीडियो अलबम डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। यह अलबम रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस अलबम को लोगो ने इतना पसंद किया कि इसे दो करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
मुस्लिम पृष्ठभूमि पर आधारित इस अलबम में अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा डबल शेड्स में दिखाई दे रहे है। निर्माता राज जयसवाल ने बताया कि इस अलबम की अच्छी उपलब्धि से वह काफी खुश है। उन्होंने कहा कि यदि इस गाने को 100 करोड़ व्यूज मिल जाते है तो इसके सितारों के बीच एक सक्सेस पार्टी का भी आयोजन किया जायेगा।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, September 3
Breaking News
- Rashifal 3 September: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, होगा बड़ा लाभ
- फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे मुख्यमंत्री
- गोवा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया संवाद
- केयर टेकर्स के हितों और सम्मान के प्रति सरकार संवेदनशील: ब्रजेश पाठक
- माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव
- इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क कराएं, निजी संस्थान निर्धारित शुल्क से अधिक न लें: मुख्यमंत्री योगी
- गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
- बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक
- चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क
- रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

