नई दिल्ली (media
saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के
दौरान CORONA वायरस संक्रमण के नये मामलों की तुलना
में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में फिर से वृद्धि होने से सक्रिय मामले तीन
हजार से अधिक घटकर करीब 3.85 लाख हो गये।
देश में
रविवार को 17 लाख 43 हजार 114 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 54 करोड़ 58 लाख 57 हजार 103 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,937 नये मामले
सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 22 लाख 25 हजार 513 हो गया
है। इस दौरान 35 हजार 909 मरीजों के
स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 11 हजार 924 हो गयी
है।
इसी अवधि
में सक्रिय मामले 3,389 घटकर तीन लाख 81 हजार 947 रह गये हैं। इस दौरान 417 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 31 हजार 642 हो गया है।
देश में
सक्रिय मामलों की दर घट कर 1.20 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.46 फीसदी और
मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र
में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 256 बढ़कर 66,731 हो गये
हैं। इसी दौरान राज्य में 5,352 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोना
मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 61,86,223 हो गयी है, जबकि 179 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा
बढ़कर 1,34,909 हो गया है।(वार्ता) For English News : the states.news
Wednesday, July 1
Breaking News
- रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी
- विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश
- 1 जुलाई 2026 राशिफल: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल
- राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला
- ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर
- विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे
- पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई


