नई दिल्ली, (media
saheb.com) देश में कोरोना संक्रमण (#Coronavirus) की
रफ्तार में लगातार कमी के बीच मंगलवार को नए मरीजों का दैनिक आंकड़ा 40 हजार के नीचे पहुंच गया है। इसके साथ रिकवरी दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत पहुंच गई है।
इस बीच सोमवार को 52 लाख 76 हजार 457 लोगों को CORONA के टीके लगाये गये। देश
में अब तक 32 करोड़ 90 लाख 29 हजार 510 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,566 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर
तीन करोड़ तीन लाख 16 हजार 897 हो गया
है। इस दौरान 56 हजार 994 मरीजों के
स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 93 लाख 66 हजार 601 हो गयी
है। सक्रिय मामले 20,335 कम होकर पांच लाख 52 हजार 659 रह गये हैं। इसी अवधि में 907 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 97 हजार 637 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.82 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.87 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गयी
है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में
सक्रिय मामले 4372 घटने बाद यह संख्या 1,21,050 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 10812 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की
तादाद बढ़कर 58,00925 हो गयी है जबकि 287 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,21,573 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण
- रिम्स ट्रॉमा सेंटर में जल्द खुलेगी अमृत फार्मेसी, मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं
- लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ रुपये की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- MP स्कूल शिक्षा विभाग में 5,017 शिक्षकों की होगी भर्ती, DPI ने जारी किया आदेश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 जुलाई को करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क सतगढ़ी का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास
- डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- बिहार में बनेंगे विश्वस्तरीय बस टर्मिनल, 30 से अधिक शहरों में शुरू होगी बड़ी परियोजना
- पीएम मोदी पर टिप्पणी कर घिरे ख्वाजा आसिफ, भारत ने दिया करारा जवाब

