नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (COVID-19)
के घटते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 38,792 नये मामले सामने आये और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 97.28 फीसदी हो गई है।
इस बीच मंगलवार को 37 लाख 14 हजार 441 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 38
करोड़ 76 लाख 97 हजार 935 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,792 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ नौ लाख 46 हजार 74 हो गया है। इस दौरान 41 हजार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ एक लाख चार हजार 720 हो गयी है। सक्रिय मामले 2832 घटकर चार लाख 29 हजार 946 हो गये हैं। इसी अवधि में 624 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 11 हजार 408 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.40 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.28 फीसदी और मृत्यु दर 1.33
हो गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 3931 घटकर यह संख्या 107691 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 10978 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5938734 हो गयी है जबकि 196 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 126220 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 12
Breaking News
- सरकार का बड़ा फैसला, 39 जरूरी दवाओं के दाम तय; मरीजों को मिलेगी महंगी दवाओं से राहत
- इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500
- MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी
- MP Police का ‘मिशन स्पेस’ शुरू, 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर रखी जाएगी आसमान से नजर
- ट्रंप के बेटे पर ₹5700 करोड़ के नुकसान का आरोप, हजारों निवेशकों को भी लगा बड़ा झटका
- बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट, बैंकों के ₹4.54 लाख करोड़ फंसे; NPA में दुनिया में दूसरे स्थान पर
- 12 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
- योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
- ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता


