नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से संक्रमित 42 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। वहीं इस दौरान 13 हजार से अधिक सक्रिय मामले घटे है।
देश में इस बीच कोरोना वायरस (#Coronavirus) के 29,689
नये मामले सामने आये हैं और 415 लोगों की इस महमारी से मौत हुई है। इस बीच सोमवार को 66
लाख 03 हजार 112 लोगों को Corona के टीके लगाये गये। देश में अब तक 44 करोड़ 19 लाख 12 हजार 395 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,689
नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 14 लाख 40 हजार 951 हो गया है। इस दौरान 42 हजार 363 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,06,21469 हो गयी है। सक्रिय मामले 13,089 घटकर 3 लाख 98 हजार 100 हो गये हैं। इसी अवधि में 415 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 21 हजार 382 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.27 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.39 फीसदी और मृत्यु दर 1.34
फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 6253 घटकर 92088 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 11077 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6046106 हो गयी है जबकि 53 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131605 हो गया है।(वार्ता) For
English News : the states.news
Saturday, August 29
Breaking News
- 29 अगस्त का राशिफल: शनिवार को किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा? जानें भविष्यफल
- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन
- ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र
- MP के स्कूलों में AI की पढ़ाई, 9वीं से बच्चे सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; 1 सितंबर से ऑनलाइन क्लास
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
- तीन साल में महिलाओं के इंटरनेट उपयोग में जबरदस्त उछाल, 10.8% से बढ़कर 68.6% पहुंचा आंकड़ा
- भारत के घी पर दुनिया को भरोसा! वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हुए दो देसी ब्रांड
- MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को 1 सितंबर को बड़ा तोहफा, खाते में आएगी लैपटॉप की राशि
- छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता दो के परिजनों से संपर्क

