नई दिल्ली, (media saheb.com) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (#Coronavirus) के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इस बीच देश में गुरुवार को 57
लाख 97 हजार 808 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 49 करोड़ 53 लाख 27 हजार 595 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 44,643 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 56 हजार 777 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 095 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,15,844 हो गयी है। सक्रिय मामले 3038 बढ़कर चार लाख 14 हजार 114 हो गये हैं। इसी अवधि में 464 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 26 हजार 754 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34
फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2188 बढ़कर 78412 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 6718 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6124278 हो गयी है,
जबकि 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 133530 हो गया है।(वार्ता) For
English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- नितिन नवीन का लखनऊ दौरा: 2027 चुनाव में भाजपा की हैट्रिक का दावा
- भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस खोज अभियान शुरू, 2.5 लाख वर्ग किमी क्षेत्र की होगी खोज
- तमिलनाडु में सियासी घमासान: TVK सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
- धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत
- देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन


