नयी दिल्ली (mediasaheb.com)
देश में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना
वायरस के संक्रमण के पिछले दो दिनों से लगातार पांच हजार मामलों की बढ़ोतरी हो रही
है और इसकी यही रफ्तार रही तो अगले 24 घंटों में
संक्रमित मामलों की संख्या एक लाख को पार कर जायेगी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से
सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु
और दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश के विभिन्न
राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में
कोरोना संक्रमण के 5242 नए मामले सामने आने के बाद कुल
संक्रमितों की संख्या 96,169 हो गयी है। इसी अवधि में 157 लोगों की मौत हुई है जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या
बढ़कर 3029 हो गयी।
देश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद एक
सुखद पहलू यह भी है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा
है। पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 2715 लोग ठीक हुए हैं और ऐसे लोगों की संख्या 36 हजार से अधिक हो गयी है। आंकड़ोंं के मुताबिक अब तक 36,824 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न
अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और
इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2347 नये मामले
सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या
33,053 हो गयी है तथा कुल 1198 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7688 लोग इसके
संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में गुजरात दूसरे
नंबर पर है। गुजरात में अब तक 11379 लोग इससे
संक्रमित हुए हैं तथा 659 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 4499 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी
है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में पांच अंकों के आंकड़ों
की सूची में तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11,224 हो गई है तथा इसके संक्रमण से 78 लोगों की
मौत हो चुकी है। इसके अलावा 4172 लोग इस
बीमारी से उबरे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के
कारण चिंताजनक बनी हुई है और यहां भी संक्रमितों की संख्या पांच अंको पर पहुंच गयी
है। दिल्ली में अब तक 10,054 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों में 31 मरीजों की
मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 160 पर पहुंच
गया है और 4485 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से
छुट्टी दे दी गई है।
राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां कोरोना
संक्रमितों की संख्या 5202 हो गयी है तथा 131 लोगों की मौत हो चुकी है , जबकि 2992 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर
प्रदेश में अब तक 4259 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा इसके
संक्रमण से मरने वालों की संख्या 104 हो गयी है
और 2441 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में 2677 लोग
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 238 लोगों की
मौत हो चुकी है और अब तक 959 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक
कोरोना से 1551 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में जहां
कोरोना से 34 लोगों की जान गई है , वहीं 992 लोग अब तक ठीक हुए हैं।
दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 2407 और कर्नाटक में 1147 लोग
संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 50 और 37 हो गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश
जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1163 हो गई है
और 13 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 35, हरियाणा में 14, बिहार में
आठ, केरल और ओडिशा में चार-चार, झारखंड, चंडीगढ़, और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन, असम में
दो तथा मेघालय, पुड्डचेरी और उत्तराखंड में एक-एक
व्यक्ति की इस महामारी से मौत हुई है।(वार्ता)
Friday, July 3
Breaking News
- ई-रिक्शा विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, Google Play Store से हटाया गया BAT-BMS App
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज
- पति Kiss करे तो ठीक, बस अफेयर न हो’, इंटीमेट सीन्स पर तारक मेहता फेम एक्ट्रेस सिंपल कौल का बड़ा बयान
- श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत
- छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी
- IND vs ENG 2nd T20: नए समय पर शुरू होगा मुकाबला, मैच की टाइमिंग अभी नोट कर लें
- छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज
- बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- FIFA World Cup के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन के बयान ने बढ़ाईं अटकलें

