नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा और दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेता जा रहा है। एक सप्ताह में देश में काेराेना के 15.34 लाख से अधिक मामले समाने आ चुके हैं। जहां पिछले सोमवार को(#Corona_virus ) कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.35 करोड़ से ज्यादा थी वहीं आज सुबह तक संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ के पार पहुंच गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,73,810 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 50 लाख 16 हजार 919 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,44,178 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से अभी तक 1,29,53,821 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 19 लाख को पार कर 19,29,329 हो गये हैं। इसी अवधि में 1619 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,78,769 हो गयी है। जबकि अभी तक 12,38,52,566 लोगों को कोरोना को टीका लग चुका है।
देश में रिकवरी दर घटकर 86.00 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.81 प्रतिशत हो गयी है,
लेकिन मृत्युदर घटकर 1.19 फीसदी रह गयी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले फिर से 22474 बढ़कर 6,72,037 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 45,654 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 3,106,828 तक पहुंच गयी है जबकि 503 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 60,473 हो गया है। (वार्ता) (the states. news)
Saturday, July 11
Breaking News
- 11 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
- संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
- राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
- मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
- सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश
- मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा
- छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

