नई दिल्ली, (media saheb.com) भारत में वैश्वि महामारी कोरोना वायरस (#Corona_virus ) का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 81 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में एक दिन के दौरान सर्वाधिक मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 81,466 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 03 हजार 131 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 50,356 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,15,25,039
मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 6,14,696 हो गये हैं। इसी अवधि में 469 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,63,396 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.68 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.00 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.33 फीसदी रह गयी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 10293 बढ़कर 3,67,897 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 32,631 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 24,33, 368 पहुंच गयी है जबकि 249 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 54,898 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, July 8
Breaking News
- 8 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर और धन का भविष्यफल
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- श्रावण मास में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए होगी अलग मार्ग की व्यवस्था: सीएम योगी
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- यूपीईएसएससी ने घोषित किया प्रवक्ता भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम, 18 विषयों के 624 पदों पर चयन
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
- योगी सरकार अपराध पर अंकुश के लिए अपना रही उन्नत तकनीक, अधिकारियों को दिला रही प्रशिक्षण


