नई दिल्ली (mediasaheb.com) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ झड़प में बीस सैनिकों की मौत पर दुख जताते
हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में समूचा देश शहीदों के परिजनों के साथ एकजुट है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी क्षेत्र में सोमवार की
रात हुई झड़प में सेना के 20 सैनिक शहीद हो गये थे। राजनाथ सिंह ने
टि्वटर पर अपने शोक संदेश में कहा है, “ गलवान
घाटी में सैनिकों की मौत परेशान करने वाली और दुखद है। हमारे सैनिकों ने कर्तव्य
की वेदी पर असाधारण साहस और बहादुरी का परिचय दिया तथा सेना की सर्वोच्च परंपराओं
का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। ”
एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा, “ राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भुला पायेगा। शहीदों
के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं । मुसीबत की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ
कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सेना के इन वीरों की बहादुरी तथा साहस पर हमें गर्व
है।(वार्ता)|(thestates.news)
Monday, June 22
Breaking News
- ईरान फुटबॉल टीम का भावुक संदेश, लॉस एंजिलिस में छोड़ा शांति और आभार का नोट
- लखनऊ में कोचिंग सेंटर वाली इमारत में भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच रेस्क्यू जारी
- स्कूली बसों पर प्रशासन की सख्ती, 51 बसों की जांच में 5 में मिलीं खामियां; काटे गए चालान
- छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति
- संदिग्ध आतंकी ने खोले टेरर मॉड्यूल के राज, मिशन-2047 पर काम कर रहा था नेटवर्क; ATS की जांच तेज
- राजस्थान में 24 घंटे खुल सकेंगे बाजार और मॉल, भजनलाल सरकार ने जारी की अधिसूचना
- भारतीय मुक्केबाजों का धमाल: चेक गणराज्य टूर्नामेंट में 12 पदक, 8 गोल्ड भारत के नाम
- झारखंड में पहली बार होगी मैट्रिक-इंटर विशेष परीक्षा, JAC ने जारी किए दिशा-निर्देश
- प्रेग्नेंट हैं सामंथा? फेमस फिल्म डायरेक्टर के खुलासे से मची हलचल
- भारतीय महिला हॉकी टीम बनी FIH नेशंस कप 2025-26 की चैंपियन, न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया

