मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पुरानी फिल्म द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस वर्ष 2021 में रिलीज होगी।
इरफान खान का इस वर्ष निधन हो गया। इरफान ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की फिल्मों में भी कामयाबी का डंका बजाया है। इरफ़ान के फैन अब एक आख़िरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर फिर देख सकेंगे। इरफ़ान की एक पुरानी फ़िल्म द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस को अब थिएटर्स में रिलीज़ किया जा रहा है। हालांकि, फ़िल्म फेस्टिवल्स में फ़िल्म दिखायी जा चुकी है। द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस का निर्देशन अनुप सिंह ने किया है।2017 में फ़िल्म का प्रदर्शन 70वें लोकार्नो फ़िल्म फेस्टिवल में किया जा चुका है। राजस्थानी पृष्ठभूमि में बनी फ़िल्म स्विस-फ्रेंच-सिंगापुरियन प्रोडक्शन है। द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस में इरफ़ान के साथ ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफ्तेह फरहानी और बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान अहम भूमिकाओं में हैं। इस फ़िल्म में इरफ़ान ने एक ऊंट व्यापारी का किरदार निभाया है।
बताया जा रहा है कि द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस की कहानी जैसलमेर में प्रचलिक एक लोक आस्था पर आधारित है, जिसके मुताबिक बिच्छू के डंक से इंसान की 24 घंटे के भीतर मौत हो जाती है,
लेकिन उसे स्कॉर्पियन सिंगर के गाने से बचाया जा सकता है। कहानी स्कॉर्पियन सिंगर नूरान के इर्द-गिर्द घूमती है,
जिसने अपनी दादी ज़ुबैदा से यह हुनर सीखा है। इरफ़ान ने वर्ष 2017 में फरहानी के साथ अपनी फेस्टिवल की तस्वीर तब पोस्ट भी की थी| (वार्ता) (the states. news)
Saturday, August 29
Breaking News
- नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?
- तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और झील फटी, बिहार में वाल्मीकिनगर से कोसी तक हाई अलर्ट
- Jio IPO का इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी की कंपनी को SEBI से मिली हरी झंडी
- वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, BJP की पदयात्रा से पहले बड़ा फैसला
- वा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र
- फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नेपाल का विदेशी मदद पर यू-टर्न! भारत-चीन से मांगी सहायता, भारत ने दिखाई दरियादिली
- 29 अगस्त को लॉन्च होगा Ather का नया Konark EV स्कूटर, TVS iQube और Bajaj Chetak को देगा टक्कर
- अंगदान के बाद नेत्रदान में भी इंदौर बना मिसाल, 16 साल में दान हुए 19 हजार कॉर्निया

