नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) दिल्ली के विभिन्न हिस्सों विशेष उत्तर-पूर्वी
दिल्ली में पिछले 48 घंटों
के दौरान हिंसक घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है और 186 लोग
घायल हो गये।
दिल्ली पुलिस के
प्रवक्ता एम एस रंधावा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली पुलिस
के हेड कांस्टेबल रतन लाल की समेत 10 लोगों की मौत हुई है। शाहदरा के उपायुक्त अमित
शर्मा घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में 56 पुलिस कर्मी और 130 नागरिक हैं।
श्री रंधावा ने
लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि
प्रभावित क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने कहा,“ मैं विशेष कर
उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वह कानून अपने हाथ में नहीं
लें। हम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ड्रोन की मदद ले रहे हैं।”
उन्होंने दिल्ली
में पुलिस बल की कमी से इन्कार करते हुए कहा कि उत्तर-पूर्वी जिले में पर्याप्त
संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है । उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह
मंत्रालय से अतिरिक्त सुरक्षा बल मिला है और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में
र्तैनात किया जा रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) त्वरित कार्य बल
(आरएएफ) और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया है। अब स्थिति
नियंत्रण में है।
श्री रंधावा ने
बताया कि हिंसक घटनाओं को लेकर 11 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और कुछ लोगों को हिरासत
में भी लिया गया है।
भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) नेता कपिल मिश्रा के बयान पर श्री रंधावा ने कहा कि इसकी जांच की
जा रही है। हमारी पहली प्राथमिकता स्थिति नियंत्रण में लाना है, जो उन्होंने किया
है। दंगों को लेकर जितनी भी प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, सभी में जांच की
जायेगी जो यदि इसमें जो मुख्य षडयंत्रकर्ता पाया जायेगा, उसके खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की जायेगी।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में प्रदान किया गया
- आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
- CM मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, बोले- उनके आदर्श आज भी देश को दे रहे दिशा
- E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल
- जलभराव रोकने को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण
- बोरा ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
- महाराष्ट्र में भूकंप के झुंड से बढ़ी चिंता, 15 दिनों में 29 झटके; नासिक में सबसे तेज 4.3 तीव्रता
- कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन अभियुक्त भेजे गए जेल
- लखनऊ की कावा UAV ने रचा इतिहास, स्वदेशी ‘दिव्यास्त्र Mk3’ की पहली सफल उड़ान
- सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी

