नई दिल्ली, (mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनके पुत्र राहुल गांधी को दिल्ली में हुए दंगों का षड्यंत्रकारी करार देते हुए उन्हें जेल में डालने की मांग की है।
वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा है कि सोनिया, राहुल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा और अपने बयानों के जरिए कुछ लोगों को भड़काया है, जिससे समाज में हिंसा फैली है। संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि सदन में जो लोग हंगामा कर रहे हैं, हालिया हुए दंगों के लिए वो जिम्मेदार हैं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया, राहुल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा और बयानों के जरिए लोगों को भड़काया है, जिससे समाज के एक वर्ग में भय फैला जिस वजह से दंगे हुए। उन्होंने कहा कि ये लोग षड्यंत्रकारियों की श्रेणी में आते हैं, इनको जेल में डाल देना चाहिए। (हि.स.)।

