सोहना, हरियाणा (media
saheb.com) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण और जाम है तथा राष्ट्रीय राजधानी को इनसे मुक्ति दिलाने के लिए वह 52 हजार करोड़ रुपए की परियोजना पर काम कर रहे हैं।
नितिन गडकरी ने बुधवार को यहां दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के विकास कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि दिल्ली का सबसे बड़ा संकट प्रदूषण और जाम है जिससे मुक्ति दिलाने के लिए उनका मंत्रालय निरंतर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को देहरादून, हरिद्वार, चंडीगढ़, मेरठ, जयपुर, मेरठ,
कटरा जैसे शहरों से जुड़ने के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली में प्रदूषण नहीं हो इसके लिए दिल्ली से बाहर सड़को का निर्माण किया गया है ताकि दूसरे राज्यो को जाने वाले वाहन दिल्ली के बाहर से आवाजाही करे और दिल्ली में नहीं घुसे,
इससे दिल्ली में प्रदूषण घटेगा और जाम लगने कम होगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से कटरा जे बीच एक्सप्रेसवे बन रहा है जिससे दिल्ली कटरा के बीच की दूरी छह घंटे में तय की जा सकेगी और यह काम दो साल में पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका ध्यान बेहतर सड़क बनाने और शहरी दूरी को कम करने पर है। उन्होंने कहा कि सड़कें ऐसी बनाई गई है जिससे दिल्ली से चंडीगढ़ दो घंटे, दिल्ली से देहरादून दो घंटे, दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटा, दिल्ली चंडीगढ़ की दूरी दो घंटे में और दिल्ली से मेरठ की दूरी 40 मिनट में तय की जा सकेगी।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, June 23
Breaking News
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
- UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
- नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
- मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी
- झारखंड में कार्यरत शिक्षकों को भी देनी होगी जेटेट, फैसले का शिक्षकों ने किया विरोध
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
- बिहार के 3.96 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की फसल क्षति अनुदान राशि ट्रांसफर, सीएम ने दी बड़ी राहत
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

