दंतेवाड़ा, (mediasaheb.com) में आज सर्चिंग के दौरान दस किलोग्राम बजनी बारूदी सुरंग
बरामद की गयी, जिससे जवानों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय
सुरक्षा बल के जवान सुबह कोटा सावली कैम्प से गश्त के लिए रवाना हुए, तभी
रास्ते में बम विरोधक दस्ता ने बारूदी सुरंग दस किलो का बम बरामद किया, जिसे
निष्क्रिय किया गया। इसी तरह नक्सली बंद के दौरान आज नक्सलियों ने पालनार गांव के
पास बैनर पोस्टर भी टांगे थे। (वार्ता)
Previous Articleजंगली हाथियों के हमले से महिला की मौत, पति ने भाग कर बचायी जान
Next Article नागरिक आपूर्ति निगम का जिला प्रबंधक निलंबित

