पुलवामा, (mediasaheb.com) । पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बादल फटने से ऐसा लगा मानों बाढ़ आ गई हो। सबसे ज्यादा नुकसान इलाके में स्थित स्कूलों तथा रिहायशी मकानों को हुआ है। इस घटना में क्षेत्र में बिजली सप्लाई का ढांचा भी प्रभावित हुआ है, जिसका पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। बादल फटने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान त्राल क्षेत्र के अंतर्गत हजन गांव में हुआ है। बादल फटने की इस घटना से क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त होकर रह गई है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्राल में इस बादल फटने की घटना कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। उधर, बारिश के बीच मौसम विभाग नेे राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। (हि.स.)
Wednesday, July 29
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें आज रहना होगा सतर्क
- गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
- दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन
- ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट
- सिवनी की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने कायम की मिसाल, करीब 1500 दिनों से निर्बाध जारी है विद्युत पारेषण
- इंदौर में 1लाख 75 हजार से अधिक नागरिकों ने एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
- जमीनी अनुभव ही बनेंगे प्रशिक्षण, डिजिटल नवाचार और सेवा सुधार की नई दिशा
- “महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व” के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप


