नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में तेजी की वजह से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुले। बॉबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE ) का सेंसेक्स 613 अंकों की तेजी के साथ 38,910 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 168 अंकों की तेजी के साथ 11,387 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 483.04 अंकों की तेजी के साथ 38,780.33 पर और निफ्टी 143.90 अंकों की तेजी के साथ 11,345.65 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा, जबकि ICICI Bank 3.30 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है। (हि.स.)


