रायपुर(mediasaheb.com) नान घोटाले में हो रही कार्यवाही को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा बदलापुर ठहराने पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर कड़ा प्रहार करते हुये नान घोटाले से संबंधित सवाल पूछे :-
21 लाख फर्जी राशन कार्ड किसने बनाएं?
इन 21 लाख फर्जी राशन कार्डों का पैसा कहां गया?
रमन सिंह जी को क्यों तीन करोड रुपए दिए जाते रहे?
ऐश्वर्या रेजीडेंसी में पैसा किसके पास जाता रहा?
वीणासिंह जी की नान मामलों में भूमिका क्यों थी?
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी यह क्यों भूल जाती है कि उसके कार्यकाल में नान घोटाले का चालान पेश हुआ था उसी के कार्यकाल में शिव शंकर भट्ट का मामला दर्ज हुआ था। उन्हीं के कार्यकाल में शिव शंकर भट्ट को मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बनाया था। रमन सिंह केकार्यकाल में ही उसने सारी बातें कही है। शिवशंकर भट्ट ने पहली बार नहीं कहा इस बात को कोर्ट में पहले भी शिवशंकर भट्ट कह चुके है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार यह कह रही है कि बदले की कार्रवाई की जा रही है क्या भाजपा को शर्म नहीं आता ये सभी मामले लगातार न्यायालय में चल रहे हैं और न्यायालय की निगरानी निरीक्षण में ये सभी मामले में पुलिस क़ानून के तहत कार्रवाई कर रही। भाजपा न्यायालय को गुमराह करने और जनता को धोखा देने लगी है। भाजपा को क्या अब न्यायालय पर भी विश्वास नहीं रह गया?
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


