इस्तांबुल
(mediasaheb.com) (शिन्हुआ) तुर्की में आये भूकंप के जोरदार झटकों
से मची तबाही के कारण शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गयी है और करीब 42 लोगों को
ढह गयी इमारतों के मलबे में से सुरक्षित निकाला गया है।
आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप शुक्रवार
को एलज़ीज प्रांत में स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 55 मिनट पर आया था और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी है।
विभाग द्वारा वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार भूकंप से
करीब 1243 घायल हुए है और मलबे के नीचे फंसे लोगों
को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने बताया कि 128 लोगों को उपचार के लिए विभ्भिन अस्पतालों में भर्ती कराया गया
है जिनमे से 34 लोगों को गहन देखभाल में रखा गया है।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप ऐरोडोगोन ने भी अपने सभी
अन्य कार्यों को स्थगित कर भूकंप से प्रभावित एलज़ीज का दौरा किया है।
इसके अलावा तुर्की के 28 प्रांतों
में 493 बचाव दल की टीमें तैनात की गयी है और
लगभग 1700 टेंट, 1656 बिस्तर और
9200 चादर इन क्षेत्रों में भेजे गये हैं।
मोबाइल आपरेटरों ने भी सबसे ज्यादा प्रभावित एलाजिग और मालत्या प्रांत में मुफ्त
संचार सेवाएं शुरू की हैं।(वार्ता)
Friday, October 9
Breaking News
- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा इजरायल का वीरता पुरस्कार, हाईजैक की कोशिश नाकाम की
- इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी, मौसम देगा साथ; सुरक्षा के लिए AI तकनीक का सहारा
- नवरात्र कभी आठ तो कभी दस दिन के क्यों होते हैं? जानें तिथियों का पूरा गणित
- अक्टूबर 2026 में इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों के बदलाव से धन लाभ के योग
- दिल्ली में 12 साल बाद झुग्गी-बस्तियों का सर्वे, ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना से मिलेगा पक्का घर
- अरावली संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी फिर राजस्थान दौरे पर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा में होगी जांच
- दुर्ग को मिलेगी 50 लाख की आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात, छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
- MP में 102 पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 27 बर्खास्त और 75 सस्पेंड; 24 घंटे का अल्टीमेटम
- योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
- मुरैना में महापौर बीजेपी की, विधायक कांग्रेस के, फिर भी विकास की राह देख रहा शहर


