नई दिल्ली,(mediasaheb.com) (जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने गुरुवार को तिसरी तिमाही के नतीजे जारी किये। कंपनी ने 2019 को समाप्त तिमाही में कच्चे इस्पात और संबंधित उत्पादों के अपने उच्चतम तिमाही घरेलू उत्पादन की सूचना दी। इसके बाद इसके शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जेपीसीएल के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी जानकारी में बताया कि तीसरी तिमाही में कंपनी ने कच्चे इस्पात और इससे संबंधित उत्पादों का घरेलू उत्पादन 1.61 मिलियन टन (मीट्रिक टन) रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 22 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन 1.32 मिलियन टन रहा था।
निदेशक शर्मा ने कहा कि वित्त वर्ष 2019 के दिसम्बर तिमाही तक कंपनी ने 1.66 मिलियन टन की बिक्री की जो गत वर्ष की समान अवधि से 30 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी ने 1.27 मिलियन टन की बिक्री की थी ।
शर्मा ने कहा कि तिसरी तिमाही सबसे चुनौतीपूर्ण तिमाही के रूप में रही। नवम्बर माह में जहां कोर सेक्टर का उत्पादन गिरकर 1.5 प्रतिशत और स्टील की विकास दर शून्य से 3.4 प्रतिशत कम रहा, वहीं जेएसपीएल ने एक मजबूत प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परिणाम अनिवार्य रूप से बाजार की प्रतिकूल रहा इन परिस्थितियों के बावजूद हमारा उत्पादन और बिक्री उम्मीदों के अनुरूप रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी उड़िसा के अंगुल में में अपना कोयला गैसीकरण संयंत्र इकाई शुरू करने जा रही है। साथ ही साथ उत्पाद के अनुकूल मिश्रण के साथ, हम बिक्री और लाभ में वृद्धि को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। (हि.स.)
Tuesday, October 13
Breaking News
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- बागी विधायक राकेश कल थामेंगे भाजपा का दामन
- आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी
- 37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
- भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 और 2027 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान
- उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी; 8 मासूमों की मौत
- एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम होगा आसान, खास ट्रॉली से एक जगह मिलेंगे सभी जरूरी औजार
- बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, इंदौर-भोपाल हाईवे पर रात में चक्काजाम; 2 किमी तक लगी कतारें


