वाशिंगटन, (mediasaheb.com) सत्ता के कथित दुरुपयोग मामले में चल रही महसभियोग की जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि देश दांव पर लगा है जो अभूतपूर्व है।
राष्ट्रपति ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर डेमोक्रेटिक सांसदों पर जांच का आक्रामक तरीका अपनाने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने आगे कहा, ‘‘ डेमोक्रेट से अमेरिकियों के अधिकारों को खतरा है। वे आपके अधिकार छीनना चाहते हैं। वे आपकी स्वास्थ्य सेवाएं छीनना चाहते हैं, वे आपका मताधिकार, आपकी आजादी छीनना चाहते हैं। ’’ विदित हो कि डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रम्प पर 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक जो बिडेन का नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है।ट्रम्प ने यह भी कहा, ‘‘ हमारा देश इस तरह दांव पर है, जैसे पहले कभी नहीं था। ये सब बेहद आसान है। वे मुझे रोकना चाहते हैं, क्योंकि मैं आपके लिए लड़ रहा हूं। लेकिन मैं यह कभी नहीं होने दूंगा।’’ इसके बाद एक अन्य ट्वीट में ट्रम्प ने उनके खिलाफ महाभियोग की जांच को फिर साजिश करार दिया।उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद एडम शिफ ने उन्हें बदनाम और अपमानित किया है और उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। विदित हो कि एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। (हि.स.)।
Sunday, June 28
Breaking News
- 28 जून 2026 राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य
- अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय
- भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
- जबूत अकादमिक मानव संसाधनों के दम पर सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता की नई इबारत लिख रही योगी सरकार
- खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
- मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित
- संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
- मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात


