नई दिल्ली, 24 जून (mediasaheb.com)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर डॉ.विरल आचार्य ने अपने कार्यकाल के पूरा होने के छह माह पहले ही इस्तीफा दे दिया।
इस बाबत आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर डॉ. विरल आचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले, डॉ. आचार्य ने आरबीआई को एक पत्र प्रस्तुत किया था जिसमें बताया था कि अपरिहार्य व्यक्तिगत कारणों से वे 23 जुलाई, 2019 तक ही अपनी सेवा देने में समर्थ है। हालांकि दयाल ने कहा कि उनके इस्तीफे पर अभी विचार किया जा रहा है।
केंद्रीय बैंक में सबसे कम उम्र के डिप्टी गवर्नर में से एक विरल आचार्य 23 जनवरी, 2017 को आरबीआई में पदभार ग्रहण किया था।पिछले वर्ष 26 अक्टूबर को आरबीआई की स्वायत्तता बरकरार रखने की जरूरत को लेकर उनके बयान के बाद इस बात की अटकले तेज हो गई थी कि आचार्य अपना पद छोड़ देंगे।
उल्लेखनीय है कि जून माह के पहले सप्ताह सम्पन्न हुई मौद्रिक समीक्षा बैठक में भी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के बीच वित्तीय घाटा और इसका सही-सही आकलन के मुद्दे पर असहमति दिखी थी। (हि.स.)
Wednesday, July 29
Breaking News
- IPL Trade: हार्दिक पंड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? दिल्ली या चेन्नई में एंट्री पर पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा खुलासा
- ‘एक अफसर, एक कार’ नीति लागू, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; अधिकारियों की कई गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक
- युवराज बाघ का खिवनी अभ्यारण से वन विहार तक का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे, फुटकर की किल्लत होगी दूर
- दतिया उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा, 291 मतदान केंद्रों पर CRPF तैनात; ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
- सीएम भजनलाल का युवाओं को भरोसा, बोले- रोजगार से स्वरोजगार तक सरकार साथ
- सुहागरात पर बोली- ‘पीरियड्स हैं’, 25 दिन बाद खुला बड़ा राज; दाढ़ी बनाते पकड़ाए जाने से मचा हड़कंप
- शिवपुरी में मिला 400 साल पुराना मुगलकालीन खजाना! शाहजहां की शाही तलवार आने से मचा सनसनी
- शहडोल में कलेक्टर बदलने की तैयारी! मिशा सिंह ने मांगा अवकाश, प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज
- ‘जन विश्वास अभियान’ की शुरुआत, हर शुक्रवार जनता से सीधा संवाद करेगी मोहन सरकार; मौके पर होगा समाधान


