नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेने की मांग करते हुए सोमवार को ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे और कहा कि यह तीनों कानून किसान विरोधी हैं इसलिए इन्हें वापस लेना ही पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि यह तीनों कानून किसानों के खिलाफ है और इनको वापस लेने के सिवा कोई विकल्प नहीं है इसलिए इन्हें तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। राहुल गांधी जिस ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे उसके आगे लगे बैनर पर लिखा था कि सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस ले।
कांग्रेस नेता के इस अंदाज से संसद पहुंचने कर साफ हो गया है कि इस सप्ताह भी संसद में कामकाज होने वाला नहीं है और जिस तरह से पिछला पूरा सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया इस सप्ताह भी संसद में वही नजारा दोबारा देखने को मिलेगा।
कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने पिछले सप्ताह लगभग सभी दिन संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष लगभग हर दिन सुबह संसद शुरू होने से पहले विरोध प्रदर्शन किया और कृषि संबंधित तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की और फिर सदन में हंगामा हुआ जिसके कारण पूरे सप्ताह संसद नहीं चल पाई।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, August 14
Breaking News
- ग्वालियर में ‘गढ़ी के राजा’ की मौत, घर में लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली; 2 महीने से थे बीमार
- बाबा धाम के लिए बिलासपुर से श्रद्धालु हुए रवाना
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल
- रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- अहमदाबाद में जलभराव पर अमित शाह सख्त, CM भूपेंद्र पटेल को लिखी चिट्ठी; मांगा स्थायी समाधान
- प्रेग्नेंसी में Kiara Advani ने की ‘Toxic’ की शूटिंग, Yash बोले- बॉडीगार्ड की तरह रखा ध्यान
- प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 3 लाख टीचरों को मिलेगा कैशलेस इलाज
- रायपुर : युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला
- CG RTE की तीसरी लॉटरी में 156 सीटों का आवंटन, 384 सीटें अब भी खाली

