रायपुर(media saheb) राज्य सरकार ने बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुई घटना की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार बस्तर रेंज जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद एसआईटी के प्रभारी होंगे। विशेष जांच टीम में सुंदरराज पी. पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल अभियान) पुलिस मुख्यालय अटलनगर रायपुर, एम.एल. कोटवानी, सेनानी, सुरक्षा वाहिनी माना (रायपुर), गायत्री सिंह, उप-सेनानी, तीसरी वाहिनी अमलेश्वर(दुर्ग), राजीव शर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक सराईपाली (जिला महासमुंद), आशीष शुक्ला, निरीक्षक, जिला रायपुर, प्रेमलाल साहू, निरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय अटलनगर, नरेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त उप-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, एन.एन. चतुर्वेदी, विधि विशेषज्ञ और सेवानिवृत्त उप संचालक अभियोजन, जिला रायपुर तथा डॉ. एम.के. वर्मा, विधि विज्ञान विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त संचालक एफ.एस.एल. सागर (मध्यप्रदेश) वर्तमान में जिला रायगढ़ निवासी को सदस्य बनाया गया है। विशेष जांच टीम का आदेश पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने जारी किया।
Tuesday, September 29
Breaking News
- छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव
- CG में गिरफ्तारी के बाद आरोपी सहायक शिक्षक सस्पेंड
- जयशंकर का अमेरिका को संदेश, ‘आतंकवाद पर भारत की चिंता समझना जरूरी’
- दुर्गा पूजा में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 24 जिलों में तैनात होंगे मिनी वाटर टेंडर
- दीपक चाहर के तीन बैट चोरी, मजाकिया अंदाज में बोले- योगी जी या मोदी जी के पास जाऊं?
- ट्रेड शो में युवाओं ने विभिन्न पुस्तकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समझा
- UP Weather: मानसून की विदाई शुरू, 30 सितंबर तक इन जिलों में बारिश के आसार
- प्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी
- योगी सरकार के निवेश, निर्यात और ‘ब्रांड यूपी’ को वैश्विक बाजार से जोड़ने का अहम मंच बनकर उभरा आईईएमएल


