मुंबई (mediasaheb.com) | अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘अटैक‘ (Attack)में नजर आएंगी। रकुल इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडीज के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के निर्देशन लक्ष्य राज आनंद हैं, वहीं फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम अपने घरेलू बैनर के तहत करेंगे। ‘अटैक’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में फ्लोर पर आ जाएगी। इन दिनों रकुल के पास कई प्रोजक्ट हैं। रकुल का यह वर्ष अच्छा रहा है। क्योंकि उनकी दो फिल्म ‘दे दे प्यार दे‘ और ‘मरजावां‘ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया है। रकुल प्रीत सिंह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुल पहली बार बड़े पर्दे दिखाई देगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। साउथ की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म ‘यारियां‘ से डेब्यू की थी। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पागलपंती‘ 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2‘ और ‘मुंबई सागा‘ में भी नजर आएंगे। इन फिल्मों के अलावा वह निर्माता भूषण कुमार के साथ बाइक रेसिंग फिल्म का निर्माण करना चाहते हैं। (हि स )
Saturday, October 3
Breaking News
- साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई
- प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री राजपूत
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
- बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
- भोपाल में 1 लाख LPG उपभोक्ताओं पर गैस संकट, KYC नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक; बुकिंग भी ठप
- विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
- निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर राज्य सरकार उद्यमियों को 800 रुपये वर्ग फीट की दर से देगी अनुदान : मंत्री काश्यप

