रायपुर, (media saheb.com) अब तक धमतरी जिले में कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल तीन लाख 29 हजार 707 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27054 धनात्मक मरीज की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 12 है। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 56 हजार 627, ट्रू-नॉट से 41 हजार 357 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 31 हजार 728 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। इस तरह कुल तीन लाख 29 हजार 707 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है। यह भी बताया गया है कि 29 अगस्त की स्थिति में कोविड 19 का एक नया मामला प्रकाश में आया है।For English News :the states.news
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


