रायपुर, (mediasaheb.com) चौथी बटालियन के माना स्थित शूटिंग रेंज मे आज सुबह राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का उद् घाटन राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने इस खेल के प्रायोजक जिंदल स्टील के अथक प्रयास की प्रशंसा की। अध्यक्ष प्रदीप टंडन जी को इंगित करते हुए खेल को राज्य मे निरन्तरता देने के लिए जिंदल की सराहना भी की तथा साधुवाद भी दिया।असोसिएशन के उन्नत प्रयास की अहमियत को बता एवम खेल भावना के महत्व को बताया। प्रतिभागियों को अच्छे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।तत्पश्चात संघ के सचिव श्री राकेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस वर्ष से खिलाडीयो को शूटिंग असोसीएशन द्वारा ऑन लाइन पंजीयन करने की व्यवस्था दी गई है। प्रतियोगिता २१ अगस्त तक चलेगी। यहाँ से सफल होने वाले खिलाड़ी आसनसोल में प्रीनेशनल होने वाली प्रतियोगिता मे प्रतिभागी होंगे।
Thursday, July 30
Breaking News
- चीन ने भारत से जमकर खरीदा माल! एक साल में 74% बढ़ा आयात, जहाजों में भर-भरकर ले जा रहा सामान
- ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला
- भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
- विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईटीएम हॉस्पिटल में किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण
- 15 अगस्त पर यूपी का हरित संकल्प, हर जिले में बनेगी ‘वंदे मातरम् वाटिका’
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई
- विश्व कढ़ाई दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा सृजनात्मकता एवं हस्तकला-कौशल का प्रदर्शन
- सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान
- प्राकृतिक खेती में राजस्थान की बड़ी छलांग, 2.12 लाख किसान मिशन से जुड़े


