मुंबई, 25 जून (mediasaheb.com) । इस साल मार्च में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को अब जापानी भाषा में रिलीज किया जा रहा है। सोमवार को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने हैंडल से अपनी इस फिल्म का जापानी पोस्टर रिलीज किया। मिली जानकारी के अनुसार, जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ये भी खबर मिली है कि जापान में केसरी के रिलीज से पहले अक्षय कुमार वहां प्रमोशनल टूर पर जाएंगे।इस टूर में उनके साथ करण जौहर, निर्देशक अनुराग सिंह और उनकी जोड़ीदार अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा के अलावा उन सभी बीस कलाकारों की टीम होगी, जिन्होंने फिल्म में बीस सिख किरदार निभाए थे। मार्च में होली के मौके पर रिलीज हुई केसरी ने भारतीय बाक्स आफिस पर तकरीबन दो सौ करोड़ का कारोबार किया था। ये फिल्म देश की आजादी से पहले अंग्रेजों के काल में हुए सारागढी युद्द पर बनी थी, जिसमें अंग्रेजों की ओर से लड़ने वाली भारतीय सेना के 21 सिखों की टुकड़ी ने दस हजार अफगानियों की सेना का मुकाबला करते हुए अपनी जान दे दी थी। करण जौहर की कंपनी में बनी इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था और परिणीति चोपडा ने फिल्म में मेहमान भूमिका निभाई थी। (हि.स.)
Thursday, September 10
Breaking News
- रायपुर में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर 3 स्थानीय अवकाश, प्रशासन ने जारी किया आदेश
- संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने की व्यापक तैयारी
- महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट
- IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्री माननीय किरेन रिजीजू जी से मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने की सौजन्य भेंट
- दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अपील से छिड़ी बहस

