मुंबई (mediasaheb.com) राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी आमिर खान #Aamir Khan की फिल्म ‘3 इडियट्स’ इन दिनों चर्चा में है। क्योंकि जापानी थिएटर के अंतिम शो में आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ दिखाई गई है। जापान #Japan के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया और उन्होंने आखिरी शो में आमिर खान की 2009 की ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स‘ #3 Idiots को दिखाने का फैसला किया। थिएटर की ओर से बताया गया कि आखिरी शो हाउस फुल रहा।थिएटर के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि फ्यूज लाइन सिनेमा का आखिरी शो। 131 मेहमान। यह हाउसफुल है! धन्यवाद।
2009 में रिलीज हुई फिल्म ने 2013 में जापान के स्क्रीन पर धूम मचाई थी। फिल्म को ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और चीन में भी रिलीज किया गया था (#Taiwan, #Hong Kong, #South Korea and #China)। भारत में ‘3 इडियट्स’ को 25 दिसंबर, 2009 को रिलीज किया गया था।फिल्म ‘3 इडियट्स’ में करीना कपूर, बोमन ईरानी, शरमन जोशी, आर. माधवन और ओमी वैद्य मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी चेतन भगत के उपन्यास ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर आधारित है। फिल्म इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स-ऑफिस पर 395 करोड़ रुपये की कमाई की है। #Kareena Kapoor, #Boman Irani, #Sharman Joshi, #Madhavan ( हि स )

