मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड
के माचो मैन संजय दत्त को उम्मीद है कि वह जल्द ही कैंसर को हरा देंगे। संजय दत्त पिछले कुछ समय से कैंसर का
इलाज करा रहे हैं। हाल ही में संजय दुबई से मुंबई वापस लौट आए हैं। संजय दत्त को
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। आलिम हकीम ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हेयरकट कराते नजर आ रहे हैं।
संजय दत्त
कहते हैं, “हाय, मैं संजय
दत्त हूं। सैलून में वापस आकर अच्छा लगा। बाल कटवाने आया हूं। यदि आप इसे देख रहे
हैं, तो यह मेरे जीवन का हालिया निशान है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा।”
संजय ने
कहा, “आलिम और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं। उनके
पिता मेरे पिता के बाल काटते थे। हकीम साब ‘रॉकी’ में स्टाइलिस्ट थे और फिर आलिम ने मेरे बाल काटने शुरू कर
दिए। मैं उनका गिनी पिग बन गया। मैं केजीएफ चैप्टर 2 के लिए
दाढ़ी बढ़ा रहा हूं, मैंने शेव कर लिया था लेकिन फिल्म में
अपने लुक के लिए मुझे इसकी जरूरत है, जिसे हम
नवंबर में शुरू कर रहे हैं। मैं सेट पर वापस लौटकर बहुत खुश हूं। कल, मैं ‘शमशेरा’ के लिए
डबिंग करूंगा जो काफी मजेदार होगा। (वार्ता) (the states. news)
Thursday, April 23
Breaking News
- स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण
- मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
- Jaggi murder case में Amit Jogi को राहत: Supreme Court of India ने सरेंडर पर लगाई रोक
- हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है’; जस्टिस नागरत्ना ने क्यों दिया यह बयान?
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में 31 मई तक नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई के दिए हैं निर्देश
- भोपाल हिल्स इनर व्हील क्लब की फेलोशिप मीटिंग सम्पन्न, सेवा और नेतृत्व पर जोर
- FASTag के नाम पर बड़ा फ्रॉड, NHAI की एडवाइजरी, छोटी सी गलती पड़ेगी भारी
- सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत, पूरे प्रदेश में शिथिल मानकों के साथ होगी खरीद
- एमपी में कर्मचारियों के भत्तों और वेतन वृद्धि की राह खुली, हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील

