नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सेब की सीधे तौर पर खरीद करने और उत्पादकों को भुगतान उनके बैंक अकाउंट में करने की घोषणा की है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि किसानों से सीधे तौर पर सेब खरीदने का काम राष्ट्रीय कृषिसहकारी विपणन संघ (नाफेड) द्वारा किया जाएगा, जिसे 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि घाटी में सेब की खेती से करीब 1200 करोड़ रुपये के रेवन्यू हर साल आता है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वहां के किसानों को आतंकियों ने बाजार में सेब नहीं बेचने की धमकी दी थी, जिससे सेब का करोबार ठप पड़ गया था। इससे सेब के किसानों के बीच निराशा का माहौल था। एक सरकारी अधिकारी ने बातया कि नाफेड के जरिए सेब की खरीद का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जिन किसानों से सेब खरीदा जाएगा, उसका भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सीधे उनके बैंक अकाउंट में किया जाएगा। अधिकारी ने कहा जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में सभी श्रेणियों के सेब जिसमें ए, बी और सी की खरीद की जाएगी।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पिछले शनिवार को कहा था कि घाटी से प्रतिदिन 750 ट्रक सेब देश के अन्य हिस्सों में जाते हैं। गत शुक्रवार को घाटी के एक प्रमुख फल कारोबारी के परिवार के सदस्यों पर हमला भी किया गया था। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


