नई दिल्ली, (media saheb.com) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्षी दलों को आत्म चिंतन करना चाहिए जिन्होंने कोविड टीकाकरण के संबंध में गैर जिम्मेदाराना और हास्यास्पद बयानबाज़ी करके वैक्सीन के खिलाफ लोगों में संदेह पैदा करने का दुष्प्रचार किया।
श्री नड्डा ने सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस दिन देश में ढाई करोड़ से ज़्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ उस दिन विपक्षी राजनीति दलों की चुप्पी सवाल खड़े करती है जिन्होंने इस टीकाकरण अभियान की आलोचना की थी और वैक्सीन पर सवाल उठाये थे।
श्री नड्डा ने कहा, “जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषित किया था कि 18 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम चलेगा,
उसी दिन मैंने यह चर्चा भी की थी कि यह विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाला टीकाकरण अभियान होगा। मुझे खुशी है कि टीकाकरण अभियान में सभी ने अपना योगदान दिया है।”
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी श्री नड्डा के साथ मौजूद रहे।(For English News
: thestates.news)
Monday, April 27
Breaking News
- एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट
- India-New Zealand FTA: $20 अरब निवेश और 100% फ्री ड्यूटी, जानिए भारत-न्यूजीलैंड डील के फायदे
- नई BMW F 450 GS ने दी हिमालयन 450 को टक्कर, जानिए कौन सी बाइक है बेहतर
- झारखंड में चमत्कार! कोयल नदी की खुदाई में मिली राधा-कृष्ण की प्रतिमा
- पूर्व CM का महिला IAS अधिकारी के साथ वायरल वीडियो, कांग्रेस ने SP ऑफिस किया घेराव
- भोपाल: जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’, विभाग में खुशी की लहर
- जगरगुंडा में टूटी दहशत की दीवार, नक्सलमुक्त होते ही खाकी की वापसी से लौटी रौनक
- कलियुग के अंत की भविष्यवाणी, कल्कि अवतार से होगा अधर्म का नाश
- भारतमाला घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, गोपाल गांधी के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी
- AAP को बड़ा झटका, 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली सभापति की मंजूरी

