दंतेवाड़ा,(mediasaheb.com) जिले के कटेकल्याण मेन रोड में लॉक डाउन के दौरान नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों के द्वारा सड़क के मध्य तक एक बड़ी सुरंग बारूद बिछाने के लिए खोद रखी थी, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से समय से पहले इस साजिश का पता लगाकर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरने में सफल हुई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव डीआरजी के जवानों सहित शनिवार की शाम को कटेकल्याण मेन रोड पहुंचकर सड़क के मध्य तक नक्सलियों द्वारा खोदे गये बारूद बिछाने के लिए सुरंग का मौके पर मुआयना करते हुए जवानों के साथ कार्रवाई में शामिल होकर जवानों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। (हि.स.)।
Tuesday, October 20
Breaking News
- बिहार MLC चुनाव 2026: विधान पार्षदों को कितनी मिलती है सैलरी, जानें वेतन और सुविधाएं
- भोपाल में 75 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में लापरवाही पर जुर्माना
- ‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात
- फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों से सावधान! MHA ने जारी की एडवाइजरी
- बस्तर दशहरा में निभाई गई निशा जात्रा की परंपरागत रस्म
- MP Weather: आधे मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन समेत 25 जिलों में चेतावनी
- संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद
- जयपुर में दिवाली से पहले महंगे हुए फ्लैट, टोंक रोड पर एक तिमाही में 10% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम
- बिहार में बालू की किल्लत दूर करने की तैयारी, 6 जिलों में नए घाटों से होगा खनन
- यूपी में CHO की हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ANM संभालेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

