नई दिल्ली, ( mediasaheb.com)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ( #Jamia Millia Islamia University )में छात्रों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को इंडिया गेट पर धरना दिया। प्रियंका तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये सांकेतिक धरने पर बैठे। धरने पर बैठे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में सर्वश्री गुलाम नबी आजाद, ए.के. एंटनी, अहमद पटेल, के.सी. वेणुगोपाल शामिल थे। पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस ने जिस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है उसके विरुद्ध तथा नागरिक संशोधन कानून के विरोध में देश भर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये पार्टी नेतृत्व ने सांकेतिक धरना दिया है। (वार्ता)
Thursday, October 8
Breaking News
- बिहार में इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक का बदला दौर, प्लेसमेंट 12 गुना बढ़ा, नामांकन 98% तक पहुंचा
- त्रिवर्षीय आबकारी नीति से निर्यात उछला तो यूपी में किसानों और उद्योगों के लिए बढ़े अवसर
- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 10-12 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश; 2-3 डिग्री गिरेगा पारा
- 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
- हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना
- काशी एयर शो में हवा, गंगा और जमीन पर रहेगा सुरक्षा घेरा, 97 एंबुलेंस और 3 कंट्रोल रूम तैयार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, अब पुलिस की वर्दी में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
- नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली
- CG में सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका गिरफ्तार, बेटे-बेटी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
- आज सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा द्वारा भगवान अग्रसेन जी की महाआरती एवं अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित

