- वन्य प्राणियों के गहन उपचार के लिए रायपुर और बिलासपुर में विकसित होेंगे अत्याधुनिक अस्पताल
- वन्य प्राणियों के लिए पशु चिकित्सा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लिए जाएंगे विशेषज्ञ-चिकित्सक
- हाथी प्रभावित वन मण्डलों में निगरानी के लिए 10-10 लोगों की होगी टीम
- CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक: वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर (mediasaheb.com) CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां निवास कार्यालय में आयोजित वन विभाग की बैठक में राज्य के ग्रामीण वनवासियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत अब #छत्तीसगढ़ में #राष्ट्रीकृत वनोपजों को छोड़कर अन्य लघु वनोपजों के लिए परिवहन अनुज्ञा पत्र लेने की अनिवार्यता खत्म कर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही वन्य प्राणियों के उपचार के लिए दो अत्याधुनिक और सर्व सुविधा युक्त अस्पताल विकसित करने, मैदानी अमलों पर नियंत्रण के लिए वन विभाग के द्वारा #मोबाईल एप #Mobile app तैयार करने सहित अनेक मुद्दों पर निर्णय लिया गया। राज्य में लघु वनोपजों #Minor forest crops के लिए परिवहन अनुज्ञा पत्र समाप्त होने से इसके परिवहन से जुड़े व्यापारियों को विक्रय हेतु लघु वनोपज एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

