रायपुर, (media saheb.com) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक कॉरपोरेट सेंटर मुम्बई के सीजीएम श्री मिहिर नारायण पी मिश्रा ने एटीएम वेन का उद्धघाटन तथा प्रधान कार्यालय का निरीक्षण किया। होटल सयाजी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीजीएम श्री मिहिर मिश्रा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक स्ट्रॉन्ग ग्रामीण बैंकों में से एक है। ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में व्यवसाय वृद्धि की संभावना अधिक है और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की अधिकांश शाखाएं इन क्षेत्रों में कार्यरत होंने के कारण बैंक इन क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा का विस्तार कर इसका लाभ ले सकता है. बैंक के अध्यक्ष श्री आई के गोहिल ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनके द्वारा ग्राहक सेवाओ में वृद्धि कर इसका लाभ व्यवसाय वृद्धि में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा रिटेल बिजनेस पर जोर देने हेतु आधार सीडिंग और वीडिओ केवायसी को बढ़ावा दिया जाएगा। बीसी चैनल के माध्यम से अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाएं कराई जा रहीं हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक श्री विजय अग्रवाल, श्री अतुल्य बेहेरा श्री ए के निराला और श्री अरविंद मित्तल एवं महाप्रबंधक श्री जी एन मूर्ति , श्री सतीश कश्यप एवं बड़ी संख्या में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।(For English News : thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- विराट कोहली की वापसी तय: फिटनेस टेस्ट पास कर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए तैयार
- गरियाबंद में प्रशासन की अनदेखी से परेशान ग्रामीण, खुद के खर्च पर बना डाला पुल
- 24 जून की राज्य की समस्त ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर होगी चर्चा
- MP Weather Alert: 30 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में हीटवेव का खतरा; 52% कम हुई बारिश
- विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं, रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा अलीगढ़: सीएम योगी
- Sai Cabinet Meeting में बड़ा फैसला, ग्रामीण रोजगार की 2 नई योजनाएं मंजूर; बायोगैस नीति को भी हरी झंडी
- राजस्थान में पांचना बांध विवाद बढ़ा, कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस अलर्ट
- राजस्थान में यूसीसी की तैयारी तेज, विधेयक मसौदे हेतु समिति गठित
- PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG
- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ऑफ-एयर होने की अफवाहें, मेकर्स ने दी सफाई

