रायपुर (media
saheb.com) छत्तीसगढ़
में नए संक्रमित (#Coronavirus) मरीजों के मिलने और मरने वालों की संख्या के आज सभी पिछले
रिकार्ड टूट गए।पिछले 24 घंटे में
रिकार्ड 16750 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं
रिकार्ड 207 संक्रमितों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के
अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 16750 नए कोरोना
संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक 3035 रायपुर के
हैं।इसमें दुर्ग के 1759, राजनांदगांव
के 1024,बिलासपुर के 1117,बलौदा
बाजार के 783,बेमेतरा के 389, महासमुन्द
के 479,कोरबा के 767,कबीरधाम
के 394,धमतरी के 707,सरगुजा के
585, जांजगीर के 905,रायगढ़ के
931,जशपुर के 495,गरियाबन्द
के 314,कांकेर के 500, सूरजपुर
के 306,मुंगेली के 407,कोरिया के
261 एवं बस्तर के 180 मरीज
शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में रायपुर लगातार पहले स्थान पर
बना हुआ हैं।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleदेशभक्ति दिखाने का सही समय : सोनू सूद
Next Article धमतरी जिले में 419 आइसोलेशन सेंटर बनाए गए

