रायपुर (media
saheb.com) छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रस्साकशी के बीच कहा हैं कि..अभी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं,और वहीं इस पद पर बने रहेंगे..।
लगभग तीन वर्ष पूर्व विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर चुके श्री साहू ने कल पेन्ड्रा में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि छत्तीसगढ़ में जो एक बार मुख्यमंत्री बन गया,वहीं पूरे समय रहता हैं।हर राज्य की अलग अलग परिस्थिति होती है,कहीं 4 माह में मुख्यमंत्री हट जाता हैं और कहीं 15 वर्ष तक नही हटता।
मुख्यमंत्री CM बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के बीच ढ़ाई ढ़ाई वर्ष के मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रही रस्साकशी में ताम्रध्वज साहू पहले मंत्री है,जिसने खुलकर CM बघेल के मुख्यमंत्री बने रहने का बयान दिया हैं।दो मंत्री श्री रविन्द्र चौबे एवं श्री अमरजीत भगत श्री बघेल के साथ खुलकर खड़े हैं,पर उन्होने उनके पद पर बने ही रहने का कोई बयान नही दिया है।श्री साहू के बयान को राजनीतिक गलियारे में इसलिए अहम माना जा रहा है,और आश्चर्य भी व्यक्त किया जा रहा हैं कि उनके भी दो के विवाद में तीसरे का फायदा होने की नीति के तहत अपने पक्ष में लाबिंग करने की खबरें आती रही है।
ताम्रध्वज साहू ने कवर्धा में हुई घटनाओं एवं उसके बाद कर्फ्यू लागू करने की परिस्थिति के लिए संघ एवं भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इन दोनों ने शान्तिप्रिय कवर्धा के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया।उन्होने कहा कि पुलिस ने जिन 70 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें कवर्धा का एक भी नही है।उन्होने कहा कि इंडा लगाने के दो व्यक्तियों के विवाद को कैसे दो समुदायों के विवाद का रूप लिया,इसके लिए जिम्मेदार लोगो पर कड़ी कार्यवाई होंगी।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Thursday, June 25
Breaking News
- सागर वालों के लिए रेलवे का तोहफा, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली का सफर आसान
- बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट
- उच्च शिक्षा विभाग की पहल : नए सत्र में महाविद्यालयों में होंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्रीपरमार
- अब 2 मिनट में पहुंचेगी डायल 112, देरी होने पर भोपाल में अफसरों को मिलेगा अलर्ट
- भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
- बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?
- लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित
- पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?
- 25 जून गुरुवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी


