रायपुर (mediasaheb.com)
छत्तीसगढ़ में पिछले मार्च की तुलना में इस मार्च
में जीएसटी संग्रहण में 22 फीसदी की
बढ़ोतरी हुई है।छत्तीसगढ़ ने मार्च महीने में GST संग्रहण
में सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में जगह बनाई है।
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा GST राजस्व कर के संग्रहण के संबंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार
प्रदेश में पिछले वर्ष मार्च में 2093 करोड़ 17 लाख रूपए
का जीएसटी संग्रहण हुआ था। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल मार्च में करीब 451 करोड़
रूपए ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के आखिरी
महीने मार्च-2021 में राज्य में 2544 करोड़ 13 लाख रूपए
की जीएसटी संग्रहित हुई है। इसमें भारत सरकार द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति के एवज
में राज्य को उपलब्ध कराया गया ऋण भी शामिल है|(वार्ता) (the
states. news)
Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रोड सेफ्टी मैच का बहाना कर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे है
Next Article अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित


