दंतेवाड़ा,(mediasaheb.com) । दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत रविवार को पुलिस के समक्ष 1-1 लाख रुपये के चार इनामी नक्सली सहित 32 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली अति संवेदनशील क्षेत्रों से सम्बन्ध रखते हैं, इसलिए उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि लोन वर्राटू नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गांव-गांव में नक्सलियों का बैनर-पोस्टर लगाकर लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है। इसके तहत आज 01-01 लाख रुपये के चार इनामी नक्सली सहित 32 नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्लव, सीआरपीएफ कमांडेंट विरप्रताप सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से नक्सलियों के संगठन से जुड़कर शासन की योजनाओं को गांव तक पहुंचने नहीं दिया करते थे। सभी नक्सलियों पर विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल इन सभी नक्सलियों को समर्पण कराकर जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। समर्पण करने वाले नक्सलियों को खेल सामग्री सहित जीवन यापन करने के लिए घरेलू सामग्री और सभी समर्पित नक्सलियों को 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया है। (हि.स.) (#thestates.news)
Monday, April 27
Breaking News
- एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट
- India-New Zealand FTA: $20 अरब निवेश और 100% फ्री ड्यूटी, जानिए भारत-न्यूजीलैंड डील के फायदे
- नई BMW F 450 GS ने दी हिमालयन 450 को टक्कर, जानिए कौन सी बाइक है बेहतर
- झारखंड में चमत्कार! कोयल नदी की खुदाई में मिली राधा-कृष्ण की प्रतिमा
- पूर्व CM का महिला IAS अधिकारी के साथ वायरल वीडियो, कांग्रेस ने SP ऑफिस किया घेराव
- भोपाल: जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’, विभाग में खुशी की लहर
- जगरगुंडा में टूटी दहशत की दीवार, नक्सलमुक्त होते ही खाकी की वापसी से लौटी रौनक
- कलियुग के अंत की भविष्यवाणी, कल्कि अवतार से होगा अधर्म का नाश
- भारतमाला घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, गोपाल गांधी के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी
- AAP को बड़ा झटका, 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली सभापति की मंजूरी

