रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
में चार संक्रमित मरीजो को ठीक होने के बाद आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान
संस्थान(एम्स) रायपुर से डिस्चार्ज किए जाने के बाद कोरोना संक्रमित केवल छह मरीज
ही अस्पताल में शेष रह गए है।
राज्य के
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने ट्वीट कर बताया कि एम्स से चार मरीजो को ठीक
होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।डिस्चार्ज होने वाले दो मरीज कबीरधाम जिले के
तथा दो सूरजपुर जिले के है।इन्हे मिलाकर पिछले तीन दिनों में एम्स से 15 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
इस समय
कुल छह संक्रमित मरीजो का उपचार एम्स में चल रहा है।इनकी भी स्थिति डाक्टरों ने
स्थिर बताई है।राज्य में कल तक कुल 25282 संभावित
मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 24186 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1037 सैंपल की जांच जारी है।
राज्य में
अभी तक कुल 59 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 53 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज
किया जा चुका है।इनमें 51 का एम्स रायपुर तथा एक- एक का
राजनांदगांव मेडिकल कालेज एवं अपोलो बिलासपुर में उपचार किया गया।(वार्ता)
Wednesday, June 17
Breaking News
- मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
- जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच
- किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- UP का युवा बदलेगा तस्वीर: निवेश, AI City और स्टार्टअप से खुल रहे नए अवसर
- राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर-2026: 5.76 लाख लोगों को मिला लाभ
- RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश
- राज्यसभा चुनाव को लेकर रांची में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बढ़ी चौकसी
- पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

