नई दिल्ली, (media saheb.com)कांग्रेस ने कहा है कि देश के किसी सूबे में कोई दलित मुख्यमंत्री नहीं हैं लेकिन पंजाब में युवा दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने इतिहास रच कर अपनी यह प्रतिबद्धता जताई है कि पार्टी दलितों, कमजोरों तथा पीड़ितों के साथ खड़ी है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी ने पंजाब में नया इतिहास रचा है और वहां पहले दलित युवा नेता को मुख्यमंत्री बनाकर पूरे देश के दलित और वंचित लोगों में नयी उम्मीद का संचार किया है। कांग्रेस ने यह पहल कर दलितों, पीड़ितों तथा वंचितों को उनका हिस्सा दिया है और दलितों और वंचितों को उनका हिस्सा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार दलित बेटा को मौका मिला है और पार्टी राज्य विधानसभा का चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ेगी। उनका कहना था कि दलित समुदाय के इस युवा मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने फैसलेे में किसान,
दलित और पिछड़ों के पानी और सीवरेज के बिल माफ कर दिये हैं। बिजली के बिल 200 यूनिट तक पहले ही माफ थे लेकिन अब वहां एक कदम आगे बढ़कर नया निर्णय लिया गया है।
प्रवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस ने बेहतर काम किया है और उन्हें विश्वास है कि परिवार में छोटे-छोटे मतभेद होते रहते हैं लेकिन वह परिपक्व नेता हैं। उम्मीद है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह का आशीर्वाद युवा मुख्यमंत्री को मिलता रहेगा।(For English News : thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
- UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
- नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
- मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी
- झारखंड में कार्यरत शिक्षकों को भी देनी होगी जेटेट, फैसले का शिक्षकों ने किया विरोध
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
- बिहार के 3.96 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की फसल क्षति अनुदान राशि ट्रांसफर, सीएम ने दी बड़ी राहत
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया


