नई दिल्ली, (media saheb.com) रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा है कि जलवायु के मोर्चे पर भारत और दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे सामने हैं ऐसे में हमारे पास केवल एक ही विकल्प है और वो है ग्रीन, साफ और नवीकरणीय एनर्जी को तेजी से अपनाना। इस आपदा को अवसर में बदल कर, भारत को ग्रीन एनर्जी का वर्ल्ड लीडर बनना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’
का जिक्र करते हुए श्री अंबानी ने अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दोहरी रणनीति है इसमें एक तरफ भारत कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम होगी, दूसरी तरफ भारत वैश्विक प्रयासों की अगुवाई करके विश्व लीडर बनेगा। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस यानी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर मिशन की शुरूआत कर प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया को ग्रीन एनर्जी अपनाने का संदेश दिया है। देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 100 गीगावाट अक्षय ऊर्जा का मुकाम हासिल कर लिया है। अब हम 2022
तक 175 गीगावाट के लक्ष्य की तरफ मजबूती से बढ़ रहे हैं।(वार्ता) For English News : the states.news
Previous Articleरोज़गार के लिए हानिकारक है मोदी सरकार: राहुल गांधी
Next Article नक्सलियों के हमले में एक जवान घायल


