पणजी, (mediasaheb.com)। गोवा में शनिवार को आईएनएस हंसा से प्रशिक्षण मिशन के तहत उड़ान भरने के तुरंत बाद भारतीय नौसेना का एक मिग-29के ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना डाबोलिम में हुई। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। दुर्घटना में शामिल विमान फाइटर जेट का ट्रेनर संस्करण था।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेनर विमान के इंजन में आग लग गई। डाबोलिम में एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान आईएनएस हंसा से उड़ान भरने के तुरंत बाद इस मिग 29के ट्रेनर विमान के इंजन में आग लग गई। विमान के दोनों पायलट कैप्टन एम. श्योखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।
विमान का मलबा जिस इलाके में फैला हुआ है, वह पठारी और खुला इलाका है। फिलहाल प्रशासन ने इलाके को खाली करा लिया है। विस्तृत व्योरे की प्रतीक्षा है। (हि.स.)
Friday, October 2
Breaking News
- झारखंड में राजस्व संग्रह घटा, छह महीने में 1564 करोड़ की कमी, GST कलेक्शन में भारी गिरावट
- 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान; खर्च और करियर पर पड़ेगा असर
- बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं -उप मुख्यमंत्री
- राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई
- भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बारिश का साया, मैच धुला तो दोनों को मिलेगा गोल्ड मेडल
- Diwali 2026 की तारीखें हुईं साफ, 6 नवंबर से शुरू होगा 5 दिवसीय दीपोत्सव; जानें धनतेरस से भाई दूज तक की डेट
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की उच्चस्तरीय बैठक
- World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से; पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत
- सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर
- बांसवाड़ा-डूंगरपुर में नकली नोटों का बढ़ता खेल, गुजरात-MP कनेक्शन से पुलिस की बढ़ी चुनौती


