नई दिल्ली, (media saheb.com) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर आज देश में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये 50 पैसे की वृद्धि हुई है।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में गैर सब्सिडी रसोई गैस के सिलेंडर का दाम 25.5 रुपये बढ़कर 834.5 रुपये हो गया है। कोलकाता में 861 रुपये, मुंबई में 834.5 रुपये और चेन्नई में 850.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढोतरी नहीं की गई है।
इससे पहले 01 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। इसके बाद 01 अप्रैल को इसका मूल्य 10 रुपये घटकर 809 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया तथा मई और जून में इसकी कीमत 809 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर रही थीं।
देश के चार महानगरों में गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं :
शहर का नाम……………………………कीमत (रुपये प्रति सिलेंडर)
दिल्ली……………………………………….834.5
कोलकाता………………………………….861
मुंबई…………………………………………834.5
चेन्नई…………………………………………850.5(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, July 6
Breaking News
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें
- खामेनेई के जनाजे से दूरी! 3 बड़े मुस्लिम देशों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाए सवाल, इस्लामी दुनिया में दिखी दरार


