नई दिल्ली (mediasaheb.com) केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के मद्देनजर देश भर
में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढाये जाने के मद्देनजर संशोधित दिशा निर्देश जारी
किये हैं जिनके तहत समूचे देश में रेल और हवाई यातायात के साथ साथ सभी तरह के
सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि लोगों की दिक्कतों
को ध्यान में रखते हुए कुछ गतिविधियों को 20 अप्रैल से
शुरू करने की अनुमति दी जायेगी।
संशोधित दिशा निर्देश राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा घोषित हॉटस्पॉट में लागू नहीं
होंगे।
गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि कोरोना
महामारी के चलते आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत गत
14 अप्रैल तक लागू किये गये सभी दिशा निर्देशों की
अवधि आगामी तीन मई तक बढायी जा रही है। आदेश में सभी राज्यों और केन्द्र शासित
प्रदेशों के साथ साथ केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों से इन दिशा निर्देशों का
पूरी तरह पालन करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को
राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के मद्देनजर लॉकडाउन की
अवधि तीन मई तक बढाने का ऐलान किया था। लॉकडाउन की पहले घोषित अवधि मंगलवार को
समाप्त होनी थी।
मंत्रालय ने आदेश में यह भी कहा है कि 20 अप्रैल से शुरू की जाने वाली अतिरिक्त चुनिंदा गतिविधियों के
बारे में निर्णय संबंधित राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश लेंगे। इसका निर्णय अन्य
दिशा निर्देशों के पालन के मूल्यांकन के आधार पर किया जायेगा। इन्हें शुरू करने से
पहले संबंधित राज्य दिशा निर्देशों के अनुसार सभी तैयारी करेंगे। (वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन

