नई दिल्ली, (mediasaheb.com) केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह पर दिल्ली के रिठाला क्षेत्र में पैसा बांटने का आरोप लगने के बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब की है। आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय मंत्री सिंह के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की थी।
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री सिंह दिल्ली के रिठाला क्षेत्र में मतदाताओं को पैसा और शराब बांट रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया था। सांसद सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें गिरिराज एक दुकान में बैठे नजर आ रहे हैं। दुकान के बाहर लोग नारेबाजी करते हुए दिखायी दे रहे हैं। (हि.स.) ।
Saturday, June 6
Breaking News
- कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं
- योगी सरकार में दिव्यांगजनों को मिला त्वरित न्याय, 96.38% शिकायतों का हुआ निस्तारण
- विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित
- पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा
- मंच पर मुख्यमंत्री के आने के बाद से पंडाल में गूंजता रहा जय राम व बुलडोजर बाबा का जयघोष
- दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का मेगाप्लान, पटना समेत कई शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने बदला रिजल्ट, 1844 उम्मीदवार क्वालिफाई
- किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

