मुंबई (mediasaheb.com) कोरोना वायरस (COVID 19) महामारी से निपटने के लिए वैश्विक
स्तर पर किये जा रहे आर्थिक उपायों के साथ ही घरेलू स्तर पर लॉकडाउन के बीच ग्रीन
जोन में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दिये जाने के बल पर बीते सप्ताह
शेयर बाजार में जबदरस्त तेजी दर्ज की गयी और अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी बने
रहने की उम्मीद की जा रही है।
समीक्षाधीन अवधि में बीएसई का 30 शेयरों
वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.63 प्रतिशत
अर्थात 2390.40 अंक उछलकर 33717.62 अंक पर पहूंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
(एनएसई) का निफ्टी 7.71 प्रतिशत अर्थात 705.50 अंक चमककर 9859.90 अंक पर
पहुंच गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 4.79 प्रतिशत
अर्थात 549.25 अंक चढ़कर 12013.45 अंक पर और स्मॉलकैप 4.40 प्रतिशत अर्थात 468.30 अंक बढ़कर
11102.84 अंक पर रहा।
रिजर्व बैंक ने लॉकडाउन के मद्देनजर म्युचुअल फंड उद्योग को
राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 50 हजार
करोड़ रुपये की ऋण सुविधा दी जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों में बीते सप्ताह तेजी
रही। इसके साथ ही वैष्विक स्तर पर रही तेजी का भी समर्थन मिला।
अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी की उम्मीद की जा रही है।
कोरोना के कारण लॉकडाउन को 17 मई तक
बढ़ाये जाने के बीच कुछ क्षेत्रों को आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दिये
जाने से उन समूहों की कंपनियों में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। इस दौरान
कंपनियों के तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणामों को भी बाजार पर असर दिख सकता है। (वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


