नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) कोरोना
वायरस ‘कोविड 19’ की
महामारी के दौर में इससे इतर गम्भीर बीमारियों पर होने वाले सभी चिकित्सा खर्चों
में राहत देने के निर्देश को लेकर उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी है।
पेशे से वकील एस. दास की ओर से दायर याचिका में केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश देने का शीर्ष
अदालत से अनुरोध किया गया है कि वे कोरोना वायरस महामारी के दौरान इससे इतर
बीमारियों के सभी चिकित्सा खर्चों को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
याचिकाकर्ता का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को
रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण लोगों के जीवनयापन और व्यवसायों के
साधन बंद हो गए हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना से इतर अन्य बीमारियों के खर्चों में
राहत के निर्देश दिये जाने चाहिए।
याचिका में आगे कहा गया है कि आजीविका और आय के साधनों के बंद
होने के बाद लोग दैनिक जीवन में भोजन और आश्रय के लिए अपनी बचत से बाहर खर्च कर
रहे हैं और प्रतिबंधों ने जीवन को इस तरह से बाधित कर दिया है कि कोई नहीं जानता
कि चीजें कब सामान्य होंगी।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- महाराष्ट्र में भूकंप के झुंड से बढ़ी चिंता, 15 दिनों में 29 झटके; नासिक में सबसे तेज 4.3 तीव्रता
- कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन अभियुक्त भेजे गए जेल
- लखनऊ की कावा UAV ने रचा इतिहास, स्वदेशी ‘दिव्यास्त्र Mk3’ की पहली सफल उड़ान
- सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए इमरजेंसी बटन बेकार! कई राज्यों में अलर्ट सेंटर ही नहीं
- केसरिया बौद्ध स्तूप में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, 20 करोड़ से बनेगा पर्यटक केंद्र
- तालिबान रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, हमले पर मिलेगा मजबूती से जवाब
- भोपालवासियों के लिए राहत की खबर, इसी सप्ताह 10 और ई-बसें उतरेंगी सड़कों पर; हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस
- पूर्वी चंपारण में जैविक खेती को बढ़ावा, छह प्रखंडों में बनेंगे 75 किसान समूह
- एलपीजी संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिला उत्पादन लक्ष्य


